फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   school

46 राजकीय विद्यालयों की बदलेगी सूरत

Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
school
फतेहपुर। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत जिले के 46 राजकीय विद्यालयों में बाउंड्री, लैब बनवाने, रंगाई-पुताई समेत अन्य काम कराए जाएंगे। स्कूलों में होने वाले कामों का निर्धारण डीएम की अध्यक्षता वाली चार सदस्यीय कमेटी करेगी। जिसके आधार पर शासन से बजट जारी होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के 2272 राजकीय विद्यालयों की हालत सुधारने का निर्णय शासन ने लिया है। विद्यालयों में होने वाले कामों को चिह्नित करने के लिए डीएम की अध्यक्षता में सीडीओ, डीआईओएस आदि अधिकारियों की कमेटी बनेगी। विद्यालयों के स्थलीय निरीक्षण के लिए क्षेत्रीय एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनेगी। इसमें स्कूल के अलावा अन्य किसी राजकीय विद्यालय का प्रधानाचार्य, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को डीएम नामित करेंगे। इसी कमेटी की निरीक्षण आख्या के आधार पर जिला स्तरीय कमेटी संबंधित स्कूल को प्रोजेक्ट में शामिल करने को लेकर निर्णय लेगी।
विज्ञापन

-स्वच्छ वाटर लाइन से जलापूर्ति, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, प्रयोगशाला, खेल का मैदान, बैडमिंटन कोर्ट, ओपेन जिम, बाउंड्री, गेट का निर्माण, मल्टीपरपज हॉल, साइकिल स्टैंड, पुस्तकालय कक्ष, सोलर प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी फतेहपुर, जीजीआईसी फतेहपुर, जीजीआईसी मलवां, सहिली, हुसैनगंज, अर्जुनपुर गढ़ा, जीजीआईसी बिंदकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कालेज बहुआ, दनियालपुर, लतीफपुर, अलादातपुर, ऐलई, अंबिलिहापाल।

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंसूरमोधनपुर, अकबरपुर चौराई, एकारी, कोट, रिठवां, बंथरा, देवलान, चक्की, उदई सरांय, बबई, आदमपुर सैंबसी, महना, विजौली, रुहेल्लापुर, डीघ, कुसुंभी, टीकर, इजूरा खुर्द, सिठियानी, टेनी, मोहम्मदाबाद, ऐरई, रावतपुर, चककाजीपुर, विझौली, सिजौली, अजमतपुर, लंहगी, सिक्रोढ़ी, कोर्राकनक, पहाड़ीपुर, लालपुर दरौटा, मुंजीकुआं सरकंड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed