फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Sarraf free kidnapped at the behest of mafia don Bablu

माफिया डॉन बब्लू के इशारे पर अगवा सर्राफ मुक्त

Wed, 09 Sep 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Wed, 09 Sep 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sarraf free kidnapped at the behest of mafia don Bablu
 पुलिस ने 5 सितंबर को इलाहाबाद से अपहृत सर्राफ को यहां के एक फार्म हाउस
विज्ञापन
से छुड़ाकर चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सर्राफ के अपहरण की योजना बरेली जेल में बंद माफिया डॉन बब्लू श्रीवास्तव ने बनाई थी।

फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे। पकड़े गए चार लोगों में बब्लू श्रीवास्तव का सगा भांजा विकल्प श्रीवास्तव भी है। इनके पास से 9 एमएम व .32 बोर की दो पिस्टलें, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए।

असोथर थाना पुलिस ने बब्लू श्रीवास्तव समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिरौती की रकम हवाला के जरिए डॉन बब्लू तक पहुंचाने की योजना थी।

पुलिस लाइन में एसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि इलाहाबाद के अशोक नगर ऑक लैंड रोड निवासी चर्चित सराफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा की जवाहर स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान है।

5 सितंबर की रात दुकान बंद करके आईटेन कार से घर जाते समय व्यवसायी को अगवा किया गया था। बदमाशों ने उनकी कार  संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी।

क्राइम ब्रांच और असोथर पुलिस को यमुना कटरी के सरकंडी गांव मजरे भरुवा का डेरा में एक फार्म हाउस पर कुछ संदिग्ध लोगों के आने की खबर मिली। यह फार्म हाउस इलाहाबाद के थाना कैंट क्षेत्र के 4ए/2 म्येराबाद निवासी विनीत सिंह परिहार का है।

पुलिस ने सोमवार की रात यहां छापा मारा तो सर्राफ पंकज महिंद्रा बंधे पड़े थे। पुलिस ने मौके पर विकल्प श्रीवास्तव ऊर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव निवासी एस-1 पत्रकार नगर कालोनी कैंट इलाहाबाद, महेंद्र यादव पुत्र हरिलाल यादव निवासी गुनुरपुरा थाना गुलरिया गोरखपुर, सच्चिदानंद यादव ऊर्फ सचिता पुत्र राजेंद्र निवासी भरथरी उरुवा बाजार गोरखपुर, चंद्रमोहन ऊर्फ बब्लू यादव पुत्र बच्चा लाल निवासी बरेठी थाना थरवई व हाल पता झूंसी इलाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed