फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   sarkandi village is getting change

पिछड़े हुए सरकंडी गांव को आगे लाने की कवायद शुरु

Sat, 28 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
sarkandi village is getting change
फतेहपुर। जनपद की सबसे पिछड़ी ग्राम पंचायत सरकंडी को आगे लाने की कवायद शुरू हो गई है। इस गांव से चारपाई पर लेटी मां को कांधे पर लादकर सात किमी पैदल ले जाने की फोटो और वीडियो वायरल हुए था, जिसमें दिखाया गया था कि गांव का रास्ता इतना खराब है कि एंबुलेंस वहां तक नहीं पहुंच सकती। इसलिए मुख्य मार्ग तक लोग अपने मरीजों को कंधे पर लादकर लाते हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने इस पिछड़े हुए गांव को आगे लाने का जिम्मा उठाया है। डीएम के निर्देश पर क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत दोनों के बीच सामंजस्य स्थापित कर इस गांव के खराब रास्तों को बनाने का काम शुरू हो गया है। डीआरडीए के परियोजना
विज्ञापन

निदेशक एमपी चौबे ने बताया कि सरकंडी में 1500 मीटर लंबी सड़क के लिए 32 लाख रुपये का स्टीमेट बनकर तैयार हुआ है। डीएम के निर्देश पर उनके साथ लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, लेखपाल और बीडीओ की टीम सरकंडी पहुंची और सड़क की नापजोख का काम शुरू करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि इस 1500 मीटर में से 750 मीटर सड़क ग्राम पंचायत से बनेगी और शेष 750 मीटर क्षेत्र पंचायत से। इसी क्रम में गांव के ही अन्य मार्गों को भी बनवाने की जिम्मेदारी मिली है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने बताया कि गांव को शहर से जोड़ने के लिए सड़क ही एकमात्र माध्यम है। इसलिए यह मूलभूत ढांचागत व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराई जा रही है।
1- बदलेवा नाला से पासिनडेरा वाया जद्दू बगहा: दूरी करीब 2.50 किमी। चौराहा के पास मार्ग पर नाला अवरोध हैं, यहां पाइप डाल कर कई डेरों को जोड़ा जाएगा।
2- सुकरु के डेरा से बब्बू का डेरा वाया भटखना: दूरी करीब 1.50 किमी: मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे हैं, जिन्हें पाट कर आवागमन सुगम कराया जाएगा।
3- फूलबाग चौराहे से बर्राबगहा वायां शिवराम सिंह का डेरा मार्ग: करीब एक किमी: ईंट खड़ंजे की रिपेयरिंग व पुलिया की मरम्मत से मार्ग पर आवागमन बहाल किया जाएगा।

4- लक्ष्मणपुर कुटी से चंदेलनडेरा मार्ग: दूरी 1.50 किमी, मार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे हैं, जिन्हें दुरुस्त कर राहत दी जाएगी।
5- महादेव सिंह का डेरा से नई बस्ती खौंहाई होते हुए शिवभजन के डेरा तक मार्ग: दूरी 3.50 किमी। कई स्थानों पर जलभराव व गड्ढे हैं, जिसे दुरुस्त होने पर लोगों को सहूलियत होगी।
6- धर्मराज सिंह के डेरा से चंदेलनडेरा मार्ग: दूरी 3.00 किमी। मार्ग के आवागमन में नाला अवरोध हैं, नाले में पाइप डाल कर मार्ग को बहाल कराया जाएगा।
7- बदलेवा नाला से मौहारी मार्ग: दूरी करीब एक किमी। नाला या पुलिया निर्माण से मार्ग पर आवागमन बहाल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed