{"_id":"6165df8c8ebc3e2894535dd5","slug":"samuhik-vivah-fatehpur-news-knp6579565120","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 फेरे लेकर आज एक-दूजे के हो जाएंगे 77 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 फेरे लेकर आज एक-दूजे के हो जाएंगे 77 जोड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिनमें 77 जोड़े 7 फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंधेंगे। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देने के लिए विधानसभावार माननीयों को आमंत्रित किया गया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी केएस मिश्र ने बताया कि हुसैनगंज विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम हथगाम ब्लाक में होगा। यहां ऐरायां के 6 और हथगाम ब्लाक के 6 जोड़ों को मिलाकर कुल 12 जोड़ों का विवाह किया जाएगा। इसी क्रम में खागा विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम धाता ब्लाक परिसर में होगा। जहां विजयीपुर ब्लाक के 5 और धाता ब्लाक के 6 जोड़े यानी कुल 11 जोड़ों की शादी होगी। अयाहशाह विधानसभा क्षेत्र का आयोजन असोथर ब्लाक में होगा।
यहां बहुआ और हसवा ब्लाक के 6-6 जोड़े को मिलाकर 12 जोड़े परिणय सूत्र में बधेंगे। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र का आयोजन हसवा ब्लाक में होगा। यहां भिटौरा और हसवा के 12 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के तेलियानी ब्लाक परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मलवां और तेलियानी के 6-6 मिलाकर 12 जोड़े एक-दूजे के होंगे। जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के देवमई और खजुहा ब्लाक में कुल 18 जोड़ों की शादी कराई जाएगी।