{"_id":"62bdbf62efc65d795662d8a7","slug":"saja-hatya-pati-fatehpur-news-knp7051031131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को जान से मारने के प्रयास में पति को 5 साल की कैद.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को जान से मारने के प्रयास में पति को 5 साल की कैद.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। पत्नी की हत्या के प्रयास में दोषी पति को पांच साल की सजा सुनाई गई है। दो हजार रुपये का जर्माना भी लगाया गया है।
गाजीपुर थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी संतोष कुमार को उसकी पत्नी ममता शराब पीने और जुंआ खेलने से मना करती थी। रोज-रोज की रोकटोक से नाराज होकर संतोष ने 22 मई 2012 की रात 10 बजे अपनी पत्नी ममता पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। ममता के भाई शिवसिंह ने गाजीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
मामला न्यायालय में विचाराधीन चल रहा था। न्यायालय के शासकीय अधिवक्ता रघुराज सिंह ने साक्ष्य प्रस्तुत किए। जिन पर विचार करते हुए गुरुवार को अपर जिला जज जुनैद मुजफ्फर ने संतोष को सजा सुनाई।