फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rpf selection will start soon

एआरपी भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू, 14 को परीक्षा

Fri, 10 Sep 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
rpf  selection will start soon
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा विभाग ने शेष एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) भर्ती के लिए प्रक्रिया फिर शुरू कर दी है। रिक्त 12 पदों के लिए 14 सितंबर को जीआईसी में परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिले में एआरपी के 56 पद भरने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग दो साल से मशक्कत कर रहा है। इससे पहले दो बार एआरपी भर्ती की लिए परीक्षाएं हुईं, लेकिन अभी तक 12 पद रिक्त पड़े हैं। स्कूलों की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ब्लाक स्तर पर एआरपी की नियुक्त होती है।
विज्ञापन

तीसरी बार शुरू हुई एआरपी भर्ती प्रक्रिया में कुल 27 शिक्षकों ने आवेदन किया है। जांच के दौरान छह आवेदन अपात्र होने से रद्द कर दिए गए हैं। इस तरह से 14 सितंबर को जीआईसी में सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक होने वाली चयन परीक्षा में 21 आवेदक शामिल होंगे। खास बात यह है कि नगर क्षेत्र में एआरपी के चार पद रिक्त हैं, लेकिन एक भी आवेदन नगर क्षेत्र का नहीं जमा हुआ है। ऐसे में इस परीक्षा के बाद भी नगर में एक भी एआरपी की नियुक्ति नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए संजय कुशवाहा ने बताया कि नगर क्षेत्र से एक भी शिक्षक ने एआरपी से लिए आवेदन नहीं किया है। ऐसे में यह पद फिर खाली रह जाएंगे। इस परीक्षा में आठ पद ही भर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed