फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Route diversion on highway 24 hours before and after every Monday in Sawan

Fatehpur News: सावन में हर सोमवार के पहले व बाद के 24 घंटे हाईवे पर रूट डायवर्जन

Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Route diversion on highway 24 hours before and after every Monday in Sawan
फतेहपुर। सावन मास में पड़ने वाले हर सोमवार के पहले व बाद के 24 घंटों में हाईवे के सभी रूटों पर डायवर्जन किया गया है। जिससे किसी प्रकार दुर्घटना नहीं हो सके। पहला सोमवार 14 जुलाई को है। डायवर्जन 13 जुलाई की सुबह आठ बजे से 15 जुलाई की सुबह आठ बजे तक रहेगा। वाराणसी कांवड़ यात्रा को लेकर कानपुर से फतेहपुर, प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन कानपुर से 12 जुलाई की रात 11 बजकर 55 मिनट से 15 जुलाई 10 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

- जनपद का बांदा रूट पर यातायात डायवर्जन
- नउवाबाग से वाहनों को जेलरोड मोड़, जयरामनगर, राधनागर, बहुआ से ललौली होकर बांदा जाने वाले भारी वाहनों को कैंची मोड़ व चौडगरा से बिंदकी, जोनिहा चौराहा, ललौली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। यही रास्ता वापसी का होगा।
विज्ञापन

- वाराणसी कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कानपुर से फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन में कानपुर से फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी जाने वाले भारी वाहनों का डायवर्जन कानपुर-रामादेवी-जाजमऊ-शहीद चंद्रशेखर आजाद मार्ग-बदरका-अचलगंज-बीघापुर-लालगंज-रायबरेली-प्रतापगढ़-जौनपुर से वाराणसी को भेजा जाएगा व वापसी का मार्ग भी यही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- घाटमपुर-चौडगरा-फतेहपुर प्रयागराज होकर वाराणसी को जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायर्वजन घाटमपुर-रमईपुर-नौबस्ता बाईपास-रामादेवी-जाजमऊ-बदरका-अचलगंज-बीघापुर-लालगंज-रायबरेली-प्रतापगढ़-जौनपुर से वाराणसी को जाएंगे। यही वापसी का मार्ग होगा।
- लखनऊ बाईपास फतेहपुर व भिटौरा बाईपास व चंदीपुर से डायवर्जन अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed