फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   root march

अलविदा की नमाज में ड्रोन से हुई निगरानी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
root march
फोटो- 8
विज्ञापन
अलविदा की नमाज में ड्रोन से हुई निगरानी - घरों से अता की गई नमा - डीएम एसपी समेत भारी पुलिस बल ने किया मार्च फतेहपुर। शहर में कड़ी चौकसी के बीच जुमे की नमाज अता की गई। ड्रोन कैमरे से संवेदनशील इलाकों और मस्जिदों की निगरानी की गई। चौकसी का हाल जानने के लिए डीएम और एसपी भारी पुलिस बल के साथ निकले।
डीएम संजीव सिंह और एसपी प्रशांत वर्मा ने बाकरगंज से चौक चौगलिया, लाला बाजार, पीलू तले तकिया चांद शाह, पनी, अमरजई समेत कई मोहल्लों का भ्रमण किया। पुलिस फोर्स को बेवजह घूमने वालों और भीड़ जमाए लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। लाला बाजार, पनी समेत आठ प्रमुख मस्जदों पर ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई। मस्जिदों में पहले के निर्देशों के अनुसार कोविड 19 के चलते नमाजी इकट्ठा नहीं हुए। भ्रमण के दौरान मस्जिदों के इमाम और संभ्रांत लोगों से भी प्रशासन ने मुलाकात की। मस्जिदों में अनाउंस को लेकर अभी कोई रोक नहीं लगाई गई है। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया मस्जिदों से अनाउंस को लेकर कोई रोक नहीं है। वायरस के चलते भीड़ जुटाने पर रोक लगी है। शासन के निर्देशों पर कार्रवाई की जाएगी। रुट मार्च में एसडीएम प्रमोद झा, कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, एसएसआई कैलाश नाथ, बाकरगंज चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध द्विवेदी, एसआई विपिन कुमार यादव, चौकी इंचार्ज मुराइनटोला रजनी तिवारी समेत अन्य चौकी इंचार्ज पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed