{"_id":"d5ec9eb2f71365019f7279531432dea7","slug":"rogues-killed-the-husband-the-wife-admra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने पति को मार डाला, पत्नी को किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने पति को मार डाला, पत्नी को किया अधमरा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Sun, 19 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव में शुक्रवार रात छत पर सो रहे नवदंपति पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। पति की रस्सी से गला घाेंटकर हत्या कर दी। जबकि पिटाई से पत्नी बेहोश हो गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रणमस्तपुर गांव निवासी गया प्रसाद निषाद के पुत्र अरुण (21) की शादी तीन जून को बांदा जिले के हरबंशपुर निवासी रामपाल की बेटी रामा देवी से हुई थी। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग नीचे सो गए, जबकि नव दंपति छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे दीवार के सहारे छत पर पहुंचे हमलावरों ने अरुण की पिटाई शुरू कर दी। हड़बड़ाहट में रामा उठी तो एक बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया और उसे भी पीटा। हमलावरों ने अरुण के गले में रस्सी का फंदा डालकर कर दिया। इस दौरान रामा भी बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो भाग कर नीचे उतरी और सास शांति देवी व ससुर को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में गांव के ही डाक्टर रामपाल को बुलाया गया, जिन्होंने अरुण को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामा देवी से पूछताछ की। उसने हमलावरों की संख्या दो बताई है, लेकिन पहचानने से इनकार कर दिया। । सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश होगा। फिलहाल परिवार के लोग कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस के शक की सुई परिजनों के आसपास टिकी है। मृतक के पिता गया प्रसाद ने बताया कि उनकी कोई रंजिश नहीं है। लूटपाट भी नहीं हुई है। ऐसे में हत्या के कारणों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन