{"_id":"6a0b693ec7b9bd2b930482e1","slug":"robber-carrying-a-reward-of-rs-25000-arrested-from-madhya-pradesh-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154988-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 25 हजार का इनामी लुटेरा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 25 हजार का इनामी लुटेरा मध्य प्रदेश से गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-16-पुलिस की गिरफ्त में लूट का आरोपी। स्रोत पुलिस
खखरेरू। लूट की वारदात में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पुलिस ने सोमवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के कुरवाई थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव निवासी कन्हैया सहरिया को पुलिस ने उसके घर से दबोचा। आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल मोबाइल भी बरामद किया गया है।
खखरेरू थाना क्षेत्र के सोथरापुर गांव निवासी राघवेंद्र राज सिंह 10 जुलाई को बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कनपुरवा नहर पुल के पास अमन ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर तमंचा दिखाकर उसकी बाइक रोक ली और मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया।
इसके बाद मोबाइल का पासवर्ड लेकर आरोपी ने दो अलग-अलग बैंक खातों में कुल 73,800 रुपये ट्रांसफर कर लिए। मामले की जांच के दौरान अब तक प्रकाश में आए सात आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ में लूट में शामिल रहे हिमांशु के बयान के आधार पर कन्हैया सहरिया का नाम सामने आया था।
विज्ञापन
आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। थानाध्यक्ष विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि कन्हैया सहरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।