फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Risk of leaf folder pest on paddy increases.

Fatehpur News: धान पर पत्ती लपेटक कीट का खतरा बढ़ा

Sun, 04 Oct 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Risk of leaf folder pest on paddy increases.
फतेहपुर। अतिवृष्टि के बाद तापमान बढ़ने और वातावरण में नमी अधिक होने से धान की फसल में पत्ती लपेटक कीट का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी रंजीत कुमार ने किसानों को फसल निगरानी व बचाव के उपाय अपनाने को कहा। पत्ती लपेटक कीट की सूंडी रेशमी धागे से पत्ती के किनारों को जोड़कर अंदर छिप जाती है। शुरूआती प्रकोप में 10-12 मीटर लंबी रस्सी से फसल खींचने पर सूंडियां नष्ट होती हैं।
विज्ञापन

किसानों को खेत में अधिक नाइट्रोजन और यूरिया का इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है। अधिक यूरिया से पत्तियां कोमल होकर कीट प्रकोप बढ़ा सकती हैं। खेत की मेड़ों और आसपास के खरपतवार भी साफ रखें। प्रकोप होने पर नीम का तेल (3-5 मिलीलीटर/लीटर पानी) या बैसिलस थुरिजिएंसिस (1-1.5 ग्राम/लीटर पानी) का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed