{"_id":"66ede7adca1ad438ad061b44","slug":"revenue-team-reached-khambhapur-to-free-government-land-from-encroachment-fatehpur-news-c-12-1-knp1055-835963-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने खंभापुर पहुंची राजस्व टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने खंभापुर पहुंची राजस्व टीम
विज्ञापन
फतेहपुर। खंभापुर में 30 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए शुक्रवार को राजस्व टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। छह सदस्यीय टीम ने मौका-मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नापजोख कर इसे जल्द ही खाली कराने की तैयारी है।
खंभापुर में पौधरोपण, खेल मैदान, पशुचर, तालाब व खलिहान के लिए आरक्षित जमीन को अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर लिया है। इसे मुक्त कराने के लिए नायब तहसीलदार नगर अमरेश सिंह के साथ राजस्व टीम ने जमीन की नाप शुरू की है।
तालाब और खलिहान और पशुचर के लिए आरक्षित जमीन की कुछ नाप हो चुकी है, कुछ बाकी रह गई है। नाप पूरी होते ही कार्रवाई शुरू होगी। पिछले एक माह से इस जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए लगातार शिकायत की जा रही थी।
विज्ञापन
मामले का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को उच्चाधिकारियों ने छह सदस्यीय राजस्व टीम का गठन कर आरक्षित जमीन का सीमांकन करने के निर्देश दिए थे। कानूनगो जितेंद्र सिंह अभी नाप शुरू हुई है। आरक्षित जमीन की नाप पूरी कर जमीन कब्जा मुक्त करने की कार्रवाई की जाएगी।