{"_id":"5f7e019a8ebc3e9b7e32b01e","slug":"revenue-money-news-from-hardoi-fatehpur-news-knp587117019","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व नहीं जमा किया तो नीलामी करके होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व नहीं जमा किया तो नीलामी करके होगी वसूली
विज्ञापन
फतेहपुर बिना राजस्व जमा किए ही भट्ठा संचालन करने वाले संचालकों पर प्रशासन ने निगाहें टेढ़ी की हैं। जिलेभर के 122 भट्ठा संचालकों ने तकरीबन डेढ़ करोड़ की राजस्व की अदाएगी नहीं की है। जिस पर जिला खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने संचालकों के कर वसूली के लिए आरसी जारी कर दी है।
खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि जिलेभर में 398 ईंट भट्ठों का संचालन हो रहा है। जिनमें से 276 ईंट भट्ठों ने अपना राजस्व जमा कर दिया है लेकिन शेष 122 ने राजस्व की अदाएगी नहीं की। जिस पर इन सभी के संचालकों को खनिज विभाग की ओर से पूर्व में नोटिसें भी जारी की गई थीं। मगर विभाग को न तो नोटिसों का जवाब मिला और न ही कर का भुगतान किया गया।
लिहाजा खनिज अधिकारी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सभी को आरसी जारी कर दी है। डीएम ने बताया कि यदि आरसी जारी होने के बावजूद भट्ठों से रिकवरी नहीं होती है तो भट्ठों की नीलामी करके राजस्व की भरपाई की जाएगी। फिलहाल इन सभी भट्ठों के संचालन पर रोक लगा दी गई है।