फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Retired soldier's debit card changed to 28 thousand

Fatehpur News: सेवानिवृत्त फौजी का डेबिट कार्ड बदल 28 हजार किये पार

Tue, 16 May 2023 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Retired soldier's debit card changed to 28 thousand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। एटीएम बूथ पर सेवानिवृत्त फौजी का डेबिट कार्ड बदलकर शातिर ने 28 हजार की रकम पार कर दी। फौजी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा खंगाल कर मामले की जांच में जुटी है। हथगाम थाना क्षेत्र के कसरांव के बड़ी बाग निवासी इंद्रसेन बहादुर सेवानिवृत्त फौजी हैं। वह सात मई की सुबह रुपये निकालने के लिए एसबीआई बैंक के रामगंज पक्का तालाब स्थित एटीएम बूथ पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि वह रुपये निकाल रहे थे, उसी समय एक युवक अंदर आया। उसकी मदद करने का नाटक करने लगा। वह दो हजार रुपये निकालने के बाद गिनती करने लगे। मशीन से युवक ने डेबिट कार्ड निकाल लिया और उसे बदलकर दे दिया। उन्हें डेबिट कार्ड बदलने का पता नहीं लगा। इसी दिन इत्तेफाक से उनका मोबाइल पानी में चला गया था। मोबाइल बनवाने के बाद 10 मई को पुराने मैसेज देखे। तभी सात मई को हुई धोखाधड़ी का पता लगा। बैंक स्टेटमेंट से 28 हजार रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई। रुपये सात मई को सवा 11 बजे खाते से 28 हजार रुपये साहू एजेंसी मुजफ्फरपुर को दिया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed