फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Report on abducted teen Millie, youth from special community

Fatehpur News: अपहृत किशोरी मिली, विशेष समुदाय के युवक पर रिपोर्ट

Thu, 10 Jul 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Report on abducted teen Millie, youth from special community
किशनपुर। पहाड़पुर चौकी अंतर्गत एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी को अगवा करने के मामले में विशेष समुदाय के पंचायत सदस्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई हिंदू लड़कियों के संपर्क में होने का आरोप लग चुका है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की किशोरी सोमवार को अपने बहनोई के गांव से लौट रही थी। आरोप है कि विजयीपुर चौराहे से मोहम्मद यासीन बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पुलिस ने यासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यासीन किशोरी के गांव में पंचायत सदस्य है। पुलिस के दबाव में किशोरी सकुशल मिली है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। ग्रामीणों में चर्चा रही कि पहले भी तीन हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा चुका है। किसी तरह मामले पंचायत से निपट जाते रहे हैं। यासीन के परिवार का एक और सदस्य भी हिंदू किशोरी को पांच साल पहले अगवा कर ले गया था। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया गया है। उसके कोर्ट में बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed