{"_id":"68278b43fbd4f747ea024966","slug":"report-of-riot-on-akhri-villagers-seven-arrested-including-witness-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-134016-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अखरी के ग्रामीणों पर बलवे की रिपोर्ट, गवाह समेत सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अखरी के ग्रामीणों पर बलवे की रिपोर्ट, गवाह समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन
हथगाम। अखरी गांव में हत्यारोपी पक्ष से मारपीट व पथराव के बाद प्रधान पक्ष के ग्रामीणों के खिलाफ चोटहिल सिपाही ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्रामीणों के खिलाफ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद कई थानों का फोर्स गांव पहुंचा और बलवाइयों की धरपकड़ की। ग्रामीणों ने फोर्स पर अभद्रता व गाली गलौज का आरोप लगाया है।
राजनैतिक रंजिश में आठ अप्रैल के प्रधान के किसान नेता के पुत्र विनोद सिंह उर्फ पप्पू सिंह, अनूप सिंह व पौत्र अभय सिंह की पूर्व मुन्नू सिंह पक्ष ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी पक्ष का परिवार एक माह बाद गुरुवार को गांव पहुंचा था। आरोपी पक्ष की कार में तोड़फोड़ व मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी पक्ष के आए लोगों का शांतिभंग में चालान किया था। एसपी अनूप कुमार सिंह ने मामले में पुलिस की लापरवाही व एक पक्षीय कार्रवाई मानते हुए थानाध्यक्ष अनिरुद्ध द्विवेदी को लाइन हाजिर कर दिया। कार्रवाई के बाद गुरुवार को बीच बचाव में जख्मी सिपाही जय सिंह की तहरीर पर ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। इसकी भनक लगने पर शुक्रवार को अखरी गांव की प्रधान रामदुलारी सिंह, बहू मनीषा सिंह,भांजा यीशू, अभिनव सिंह सुबह एसपी से मिलने जा रहे थे। थाने के पास रुकने पर पुलिस ने अभिनव सिंह को गाड़ी से उतारकर थाने में बैठा लिया। कुछ देर बाद में प्रधान रामदुलारी व बहू मनीषा सिंह को फोन पहुंचा कि एसपी अखरी गांव आ रहे है। जहां मुलाकात की जाएगी। कुछ देर के बाद एएसपी विजय शंकर मिश्रा कई थानों की फोर्स लेकर अखरी गांव पहुंचे। प्रधान रामदुलारी से मुलाकात की। उन्होंने गुरुवार की घटना की निंदा की। प्रधान रामदुलारी ने सुरक्षा का हवाला दिया। इसके बाद पुलिस ने गांव में धरपकड़ चालू की। कुछ लोगों व महिलाओं ने विरोध किया। आरोप है कि पुलिस ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। एसपी अखरी गांव पहुंचे। उन्होंने प्रधान को सुरक्षा का भरोसा दिया। पुलिस प्रधान के घर से तीन बाइक भी थाने ले आई। पुलिस ने हत्थे चढ़े सुशील कुमार निवासी कुम्हारन का पुरवा कसेरुवा, विनय सिंह, तेज प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, जितेंद्र सिंह, गवाह अभिनव सिंह व शेर सिंह उर्फ सोनू का शांतिभंग में चालान किया।
एसपी अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस व हत्यारोपी परिवार पर गुरुवार को हमला किया गया। इस संबंध में सिपाही की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ऐसे में कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है। पुलिस ने किसी से अभद्रता नहीं की। पुलिस टीमों ने अराजकता फैलाने वालों पर कार्रवाई की है।