{"_id":"62b755c41394263ba67982b0","slug":"report-hatya-premika-fatehpur-news-knp704292155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत युवती की मौत में प्रेमी संग छह पर हत्या का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहृत युवती की मौत में प्रेमी संग छह पर हत्या का मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। प्रेमी के घर पर रहने वाली युवती की 22 जून को जहर से मौत हो गई। युवती के पिता ने प्रेमी और उसके परिजनों पर जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रेमी और छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा का दर्ज कर लिया है। प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती का पीरनपुर मोहल्ला निवासी अंकित पासवान से प्रेम प्रसंग था। युवती बीती 20 मई को अंकित के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने अंकित के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने दबिश देकर 30 मई को दोनों को पकड़ भी लिया था। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने के बाद युवती पिता के साथ घर चली गई।
इसी रात दोबारा प्रेमी अंकित के पास पहुंच गई और उसी के घर पर रहने लगी। 22 जून को युवती के जहर खाने से मौत की सूचना आई। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया। 23 जून को युवती के अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया। विवेचक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। ये हत्या है या आत्महत्या इसकी पड़ताल की जा रही है।