{"_id":"62af6f7b6e6a2d0648401c29","slug":"report-dhamki-thagi-fatehpur-news-knp703242220","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। युवती को नर्स की नौकरी दिलाने के नाम पर उसके ही एक रिश्तेदार ने साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। एसपी के आदेश पर आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री जीएनएम का डिप्लोमा किए है। मलवां थाना क्षेत्र के चंदैनी में रहने वाले रिश्तेदार अजय सिंह ने बेटी नौकरी नर्स के पद पर लगवाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये मांगे। की। इसके बाद उन्होंने किश्तों में रकम दी। काफी समय बीतने के बाद भी पुत्री की नौकरी नहीं लगी तो उसने अजय सिंह से इस बारे में कई बार बातचीत की।
वह टाल मटोल करता रहा। पिता के मुताबिक वे बीती चार जून को अजय सिंह के घर पहुंचे और रुपये वापस मांगे।
अजय ने रुपया देने से इंकार कर दिया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत एसपी से की। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन व धमकी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
------------