{"_id":"57fbe6634f1c1b112628e381","slug":"replacing-the-injured-received-treatment-at-the-rebuke","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज की जगह घायल को मिली फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज की जगह घायल को मिली फटकार
अमर उजाला ब्यूरो,फतेहपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर की फर्श पर पड़ा घायल कमलेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के कमलेश कुमार सोमवार को सुबह करीब 11 बजे पत्नी कल्लो देवी के साथ मैजिक पर सवार होकर काम से थरियांव जा रहा था। थरियांव पहुंचने से थोड़ा पहले पड़ने वाले करनपुर गांव के पास सामने आई एक बाइक को बचाने में मैजिक के चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह पलट गई।
इस हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। सड़क हादसे की जानकारी पाकर पहुंची 108 एंबुलेंस कमलेश कुमार को लेकर ट्रामा सेंटर आई। पत्नी कल्लो का आरोप है कि ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आदिल आलम ने पति को देखने की बजाय उनके साथ गलत व्यवहार किया। सिर में चोट आने की वजह से पति अनाप-शनाप बोल रहे थे, यह बात डॉक्टर को नागवार लगी जिसके बाद उन्होंने उन्हें बेड के नीचे उतरवा दिया।
उधर, इस आरोप पर चिकित्सक आदिल का कहना है कि घायल इलाज नहीं करवा रहा था। मैने पूरी कोशिश की कि वह अच्छे से इलाज कराएं। उन्हें गुस्सा इसलिए आया क्योंकि वह इंजेक्शन तक लगवाने को राजी नहीं हो रहा था। वार्ड भेजा जा रहा था तो वहां भी नहीं गया। इसी के चलते उनकी बातचीत का लहजा मरीज के हित में थोड़ा सख्त हो गया था। दूसरी ओर सीएमएस डॉ. वीएन पाठक का कहना है कि वह मामले की जांच कराकर जो उचित होगा करेंगे।