फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Religious sacraments Festival today

धर्म संस्कार महोत्सव आज से

Thu, 19 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Religious sacraments Festival today
यमुना इस पार गुरुवार से धार्मिक बयार बहने लगेगी। यहां होने वाले धर्म संस्कार महोत्सव की तैयारियों को आज अंतिम रूप दिया गया। कार्यक्रम का आगाज कृष्ण व बलदाऊ की नयनाभिराम झांकी और तृणावर्त नाम के आकाशगामी राक्षस के वध के साथ होगा।
विज्ञापन



 आठ दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मेला से लेकर सर्वजातीय विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रम भी होंगे। परमार्थ प्रेेरणा समिति की ओर से धर्म संस्कार महोत्सव (श्री विष्णु महायज्ञ एवं मेला) की तैयारियों को बुधवार को अंतिम रूप देने का काम होता रहा।
विज्ञापन



 जिन घोड़ों पर कृष्ण व बलदाऊ सवार होते हैं उन्हें तैयार किया जाता रहा। यज्ञ वेदी मेें भी रंगरोगन का काम चलता रहा। समिति के अध्यक्ष विमलेश त्रिवेदी ने बताया कि गुरुवार को कृष्ण व बलदाऊ की झांकी निकालने के साथ कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शाम को मेला मैदान में तृणावर्त नाम के राक्षस का वध दर्शनीय होगा। गुरुवार से ही दो दिवसीय स्वास्थ्य मेला शुरू होगा, जिसमें सदगुरु नेत्र चिकित्सालय की टीम के अलावा जिले की स्वास्थ्य टीम परीक्षण एवं परामर्श देने का काम करेगी।
समिति के अध्यक्ष ने बताया कि 20 नवंबर को कंस वध, 21 नवंबर को उग्रसेन का राज तिलक कार्यक्रम के कृषि मेला व किसान गोष्ठी आयोजित की जाएगी। 22 नवंबर को कलश यात्रा के साथ श्री राम दरबार व मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन मारुतिनंदन जी की कथा का रसपान किया जा सकेगा।



 23  नवंबर से यज्ञवेदी में आहुतियां देने के साथ मुंडन संस्कार कराए जा सकेंगे। 24 नवंबर को कर्णछेदन व 25 नवंबर को यज्ञोपवीत संस्कार होंगे। जबकि आखिरी दिन 26 नवंबर को सर्व जातीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed