फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Relief from sunshine during the day, sweat from melting in the night

दिन में धूप से राहत, रात में गलन से आफत

Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर Updated Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine during the day, sweat from melting in the night
ठंड से बचने के लिए आग तापते राहगीर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौसम के उतार-चढ़ाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दो दिन से सुबह निकली धूप से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को अचानक फिर से कोहरे की चादर ने शहर को ढंक दिया। इससे अधिकतम पारा भी एक डिग्री लुढ़क गया। सुबह से गलनभरी ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया। दिन में धूप से राहत तो रात में गलन से लोगों की आफत रही।
विज्ञापन

अचानक कोहरा आने से अधिकतम पारा 20 डिग्री से लुढ़क कर 19 डिग्री हो गया। न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धुंध से हाईवे और लिंक रोड में वाहनों की रफ्तार थम गई। यदाकदा ही वाहन हेड लाइट जलाकर सड़क पर रेंगते दिखाई दिए। गलन भरी ठंड से लोग देर तक बिस्तर में दुबके रहे। नौ बजे के बाद सूरज की हल्की किरण निकली। तब लोगों ने कुछ राहत महसूस की। 11 बजे धूप चटख हुई। लोग धूप का आनंद लेने के लिए छतों पर चढ़ गए।
विज्ञापन

वहीं कोहरे की धुंध से ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित रहीं। डाउन लाइन की ट्रेन अधिक लेट रहीं। संगम एक्सप्रेस आठ घंटे, रीवां एक्सप्रेस नौ घंटे, प्रयागराज आठ घंटे, नार्थ ईस्ट पांच घंटे, मुरी छह घंटेदेरी से स्टेशन पहुंची। अप लाइन की अधिकतर ट्रेन तीन से पांच घंटे देरी से स्टेशन आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार दोपहर तक कोहरे की धुंध रही। इससे गलन का असर अधिक रहा। कस्बा में दोपहर तक सन्नाटा रहा। किसान भी घरों में दुबके रहे। दोपहर के बाद धूप निकली, तब लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed