फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   recognition of three school in danger

तीन माध्यमिक स्कूलों की खतरे में मान्यता

Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
recognition of three school in danger
फतेहपुर। जिले के तीन माध्यमिक विद्यालयों को नोटिस जारी कर एक महीने के अंदर समिति की शर्ते पूरी न करने पर मान्यता खत्म करने की चेतावानी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 121 माध्यमिक विद्यालयों को अधिनियम की धारा 9(4) के तहत प्रतिबंधात्मक मान्यता प्रदान की गई थी। मान्यता प्रदान करके एक साल के अंदर मान्यता देने के लिए आवश्यक मानक पूरा करने का समय दिया गया था। इनमें 119 विद्यालयों ने शर्ते पूरी कर मान्यता समिति को साक्ष्य भेज दिए थे, लेकिन अभी तक पटेल इंटर

कॉलेज लोधीनगर, डॉ. भीमराव आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक स्कूल भागूपुर, महावीर स्वामी उच्चतर माध्यमिक स्कूल मदरियापुर ने शर्ते पूरी नहीं की है। बार-बार चेतावनी के बावजूद संचालकों ने नोटिस को कोई जवाब नहीं दिया है। मान्यता समिति के निर्देश पर डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह ने तीनों स्कूलों को नोटिस जारी कर एक महीने का समय दिया है। तय समय में शर्ते पूरी न होने पर मान्यता खत्म करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed