फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Realizing he was being cornered, the murder accused first filed a missing person report.

Fatehpur News: खुद को घिरते देख हत्यारोपी ने पहले गुमशुदगी दर्ज कराई

Thu, 23 Jul 2026 01:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Realizing he was being cornered, the murder accused first filed a missing person report.
साइड स्टोरी
विज्ञापन

- सहमति संबंध में रहने में रहने के दौरान कराया गर्भपात
- 24 घंटे छिपाए रहा शव, पन्नी में लपेटकर ठिकाने लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। थरियांव थाने के एक गांव के ग्रामीणों को युवती के साथ अनहोनी होने का पता मंगलवार रात चल सका। गांव में पुलिस की रात को दबिश पड़ने के बाद चर्चा तेज हुई। घटना की जानकारी के बाद ग्रामीण हत्यारोपी गुड्डू को फांसी देने की मांग करते नजर आए। हत्यारोपी खुद को घिरते देखकर चोरी छिपे पुलिस के पास जाकर गुमशुदगी भी दर्ज कराई।
गांव की युवती दो बहनों में छोटी थी। ग्रामीणों के अनुसार युवती से दोगुनी उम्र के गुड्डू ने उसे करीब तीन साल पहले से अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। उस समय वह नाबालिग थी। नाबालिग होने के दौरान दोनों को एक साथ कई बार परिवार के लोगों ने पकड़ा। गुड्डू की पत्नी चित्ररेखा ने विरोध किया था। इसके बाद दोनों के प्रेम प्रसंग के चर्चे आम हो गए।
विज्ञापन

करीब डेढ़ साल पहले युवती को गुड्डू गांव से ले गया। गांव से लेकर जाने के बाद अक्सर गुड्डू दिन में गांव आता-जाता था। वह रात को राधानगर के एक गांव में युवती के साथ रहता था। करीब छह माह पहले गुड्डू के बड़े बेटे की शादी हुई। बेटे की शादी में उसे सम्मान नहीं मिला। इससे वह आहत रहने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, युवती भी दूसरी पत्नी के रूप में साथ रखने का दबाव बनाने लगी थी। दोनों के संबंध में रहने के दौरान वह गर्भवती भी हो गई थी। गुड्डू ने शादी का वास्ता देकर उसका गर्भपात भी कराया था। गांव में गुड्डू की हरकतों के चलते कोई भी अपने दरवाजे पर खड़ा तक नहीं होने देता था।
इधर, युवती के गायब होने के बाद परिजन गुड्डू पर शक करने लगे थे। उससे युवती के बारे में आए दिन पूछताछ करते। पुलिस के मुताबिक गुड्डू को लगा था कि वह फंस रहा है। इसी वजह से गुड्डू ने 19 जुलाई को युवती के लापता होने की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। गुमशुदगी की पुलिस ने छानबीन शुरू की और परिजन भी पुलिस के संपर्क में आए। जिसके बाद पुलिस ने घटना की कड़ी से कड़ी जोड़कर खुलासा किया।


इनसेट
पोस्टमार्टम में विसरा सुरक्षित होने से पुलिस भी सुस्त पड़ी
युवती की हत्या की 27 जून की रात की गई थी। हत्या के बाद 28 जून की रात करीब 9:30 बजे शव को रेलवे ट्रैक पर काली पन्नी में छिपाकर रखा गया था। ट्रेन की चपेट में आने से पुष्पा का सिर्फ चेहरा कुचला था। पुलिस को शव 29 जून को मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया। इससे पुलिस भी सुस्त पड़ गई।

इनसेट
आरोपी बोला मीट, मछली को मना करता था
आरोपी गुड्डू ने पुलिस को बताया कि युवती मीट, मछली की शौकीन थी। उसे डॉक्टर ने मना कर रखा था। घटना की रात भी मछली पकवाई थी। बीमारी के बाद भी मीट, मछली अधिक खाने को लेकर भी घटना की रात विवाद हुआ था। इसके बाद हत्या की। आरोपी के पिता हीरालाल रेलवे कर्मी हैं। आर्थिक स्थित ठीक-ठाक बताई जा रही है। पुलिस ने शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल ट्रैक्टर व ट्राली भी पकड़ी है।


इनसेट
अनु रावत नाम से इंस्टा व फेसबुक चलाती थी युवती
युवती फेसबुक और इंस्टाग्राम अनु रावत नाम की आईडी से चलाती थी। उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर छह हजार 935 फालोवर हैं। उसकी 411 पोस्ट हैं। वह प्रतिदिन गानों के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डालती थी। उसकी 26 जून के बाद कोई रील नहीं डाली। लंबे समय से रील वायरल नहीं होने से परिजन अनहोनी को लेकर आशंकित होने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed