फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Reader's kidnapped son strangled

पेशकार के अगवा बेटे की गला घोटकर हत्या

Tue, 27 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 27 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Reader's kidnapped son strangled
हत्या के बाद गांव में बढ़ा तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
छह दिन पहले अपहृत पेशकार लोकनाथ सिंह के बेटे राज सिंह चौहान का मंगलवार को शव मिला। पोस्टमार्टम में गला घोट कर हत्या करने के बाद शव फेंकने की पुष्टि हुई है। पुलिस अपहरण में नामजद युवकों की तलाश कर रही है। नामजद आरोपी में एक पूर्व सभासद का बेटा है तो दूसरा सपा नेता।
विज्ञापन


हत्या के पीछे आशनाई के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। एसपी कलानिधि नैथानी ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने पहले ही अपहरण व हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस आरोपियों के नंबर ट्रेस कर रही थी लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं आ सका था।
विज्ञापन


बता दें कि शहर के नासिरपीर मोहल्ला निवासी लोकनाथ सिंह सिविल कोर्ट में जज के पेशकार हैं। उनका बेटा राज सिंह चौहान (25) 21 सितंबर की शाम पांच बजे घर से निकला था। रात करीब 11 बजे उसने पिता के मोबाइल पर बताया कि वह अपने दोस्त संजीत यादव के साथ नउवाबाग स्थित ढाबे में खाना खाने जा रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में वापस नहीं आने पर लोकनाथ ने नासिरपीर निवासी सपा छात्र सभा से जुड़े संजीत यादव और रानी कालोनी सिविल लाइन निवासी पूर्व सभासद राजू गौतम के बेटे रोहित गौतम के खिलाफ राज सिंह की हत्या की आशंका जताते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों को ट्रेस करने की दुहाई देती रही। मंगलवार सुबह मलवां थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव में नहर की खांदी में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। चेहरा और शरीर से तेज दुर्गंध आ रही थी।


शव की शिनाख्त राज सिंह के रूप में हुई। सीओ सिटी समरबहादुर ने बताया कि नामजद संजीत और रोहित के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज थी। उसमें हत्या की एफआईआर तरमीम की गई है। विवेचना के दौरान जिनके भी नाम सामने आएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आशनाई के बिंदु पर भी जांच कर रही है। दोनों आरोपियों के परिजन भी घर में ताला बंद कर भाग निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed