{"_id":"5feb7d4d8ebc3e3f871b75c3","slug":"rapper-by-changing-card-from-atm-booth-fatehpur-news-knp6029079104","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम बूथ से कार्ड बदल कर भागा फ्राड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम बूथ से कार्ड बदल कर भागा फ्राड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। एटीएम बूथ से एक युवती का मंगलवार को एटीएम कार्ड बदल कर टप्पेबाज भाग निकला। युवती एटीएम बंद कराने के लिए कोतवाली पहुंची। पुलिस ने टोल फ्री नंबर में बात करने की सलाह दी। टोल फ्री नंबर पर बात नहीं हो सकी। जिसके बाद युवती मामले की शिकायत लेकर बैंक गई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के राधा नगर निवासी प्रतिभा सिंह किसी काम से ज्वालागंज बस अड्डे आई थी। वह ज्वालागंज बांदा हाईवे मोड़ पर एटीएम बूथ पर पहुंची।
प्रतिभा ने बताया कि एटीएम बूथ पर पीछे से एक युवक आया। उसने एटीएम में पहले रुपये चेक करने को युवती से बोला। युवती ने रुपये चेक किया और ढाई हजार रुपये निकाले।
इसके बाद फिर से रुपये निकालने लगी, तभी एटीएम कार्ड युवक ने बदल लिया और भाग निकला। एटीएम बदला देखकर वह कोतवाली पहुंची। कोतवाली में उसे टोल फ्री नंबर पर बात करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
हालांकि टोल फ्री पर बात नहीं हो सकी। जिसके बाद वह बैंक में एटीएम बंद कराने चली गई। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि युवती उनके पास नहीं आई है। मामले की जांच की जाएगी।