{"_id":"62780d0b84deb334822ead05","slug":"rape-report-maarpeet-fatehpur-news-knp69567119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ गांव के दो युवक दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत करने पर किशोरी और उसकी बहन को घर में घुसकर मारा पीटा। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री बीती 24 दिसंबर की शाम खेत जा रही थी। तभी रास्ते में गांव के मुन्ना, दीपू ने बेटी को पकड़ लिया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मारपीट कर भाग निकले।
मामले की शिकायत पुलिस से की तो मुन्ना की पत्नी, राकेश, भूरी, नरेश और नरेश की पत्नी ने घर में घुसकर उसकी दोनों बेटियों को मारापीटा।
थाने में की कोई कार्रवाई न होने पर एसपी को शिकायती पत्र दिया। फिर भी कोई कार्रवाई न हुई। तब महिला ने कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष आनंद पाल सिंह ने बताया कि मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ कर रहे हैं।