फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   rape,CCTV,hatya

:ीसीटीवी फुटेज आने के बाद हत्याकांड में उठे कई सवाल...

Wed, 01 Jun 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
rape,CCTV,hatya
जहानाबाद। टीईटी की तैयारी करने वाली कोचिंग की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस सूत्रानुसार सीसीटीवी फुटेज स्पष्ट हो रहा है कि छात्रा अपनी मर्जी से बाइक पर बैठी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म और हत्या के पीछ क्षेत्र के कुछ अराजकतत्वों का भी हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

अराजकतत्व आरोपी अजय के साथी भी हो सकते हैं। फिलहाल मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम केरल भी रवाना हुई है।
कानपुर नगर साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा जहानाबाद के क्राइस्ट कोचिंग सेंटर परीक्षा की तैयारी को आती थी। उसका खैराबाद गांव के जंगल में सोमवार शाम शव बरामद हुआ था। चाकू से गोदकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों ने गांव के अजय व उसके तीन साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है। जिसमें छात्रा आरोपी अजय उर्फ शीलू के साथ बैठी है।
विज्ञापन

शीलू से छेड़खानी के विरोध में दो माह पहले विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टयता शीलू को ही दोषी माना जा रहा है। उसके पीछे वजह भी साफ है कि छात्रा के परिजनों से अपमान का बदला लेने की शीलू ने हत्याकांड को अंजाम दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बात यह भी सामने आ रही है कि खैराबाद के पास पनिहा नाला जंगल में कोड़ा और आसपास गांव के अराजकतत्व घूमते रहते हैं। इसी जगह पर गोकशी की अधिकांश घटनाएं होती हैं। यहां एकांत का माहौल होने की वजह से अक्सर लड़के और लड़कियां पहुंचते हैं।
ग्रामीण कयास लगा रहे हैं कि युवक और छात्रा को इन अराजकतत्वों ने पकड़ा होगा। उन्होंने भी छात्रा के साथ जबरदस्ती की होगी। वह अजय के संपर्क में भी हो सकते हैं। इसी वजह से अजय हत्याकांड के बाद भागा है। कहीं उसे साथियों के नाम न कबूलने पड़ जाए।
मृतका के पिता ने भी अजय के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर एफआईआर कराई है। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि घटना के बाद सर्विलांस टीम ने मौके पर जांच की है। घटना में शामिल किसी को भी बख्सा नहीं जाएगा।

.......
इनसेट
केरल से लौटकर आया था मुख्य आरोपी
आरोपी की तलाश में स्वॉट टीम द्वितीय के प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी थाने की संयुक्त टीम के साथ केरल रवाना हुए हैं। दरअसल आरोपी छात्रा से विवाद के बाद केरल अपने दोस्तों के पास प्राईवेट नौकरी करने गया था। इसी वजह से पुलिस केरल रवाना हुई है। इसके अलावा मुंबई, बंग्लूरू में भी आरोपी की तलाश में टीम छापामारी को जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed