{"_id":"58e3f4e14f1c1b4a3e5b68eb","slug":"ramnavmi-parva-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज धूमधाम से मनेगा रामनवमी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज धूमधाम से मनेगा रामनवमी पर्व
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
Updated Wed, 05 Apr 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जुलूस निकालते रामभक्त
- फोटो : अमर उजाला
रामनवमी पर्व बुधवार को मनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। भगवान राम की शोभायात्रा गुजरने वाले मार्ग को भगवा झंडे से पाट दिया गया है। साफ-सफाई हो चुकी है। भगवान राम के चित्रों के साथ शहर की भव्य सजावट की गई है। जगह-जगह गेट सजे हैं। शोभा यात्रा को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शोभायात्रा मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यात्रा के स्वागत के लिए भक्तों ने पंडाल लगा चाय, ठंडाई, ठंडा पानी पिलाने की व्यवस्था की है।
शहर में रामनवमी पर्व धूमधाम से मनाने की परंपरा है, लेकिन इस बार देश में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार की वजह से हिंदूवादी संगठनों के उत्साह दोगुने हैं। रामनवमी पर्व कुछ अलग मनाने की तैयारी की गई है। पूर्व में निकलने वाली शोभा यात्रा से अलग इस बार राधानगर, रेलवे स्टेशन, आबूनगर, लखनऊ बाईपास चौराहा, रामगंज पक्का तालाब बस स्टाप, पत्थरकटा चौराहा, हरिहरगंज आदि मोहल्लों से दर्जन भर देवी देवताओं की झांकियां निकाली जाएंगी। सभी झांकि या दोपहर तीन बजे मोहल्लों से रामलीला मैदान के लिए रवाना होंगी। सभी झांकियां शाम पांच बजे रामलीला मैदान ज्वालागंज पहुंचेंगी। यहां पर पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा शाम छह बजे रवाना होगी।
शोभायात्रा ज्वालागंज से रोडवेज बस स्टाप से बाकरगंज, चौगलिया, चौक चौराहा से शीतला मंदिर पहुंचकर खत्म होगी। यहां पर सभी झांकियों की पूजा-अर्चना और आरती के बाद झांकियों की विदाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर, रामनवमी को देखते हुए विहिप, बजरंगदल के कार्यकर्ता पूरे शहर को भगवा पतंगियों और झंडियों से सजाने में लगे हैं। बैनर भी लगाने का काम चल रहे है। शोभा यात्रा भ्रमण मार्ग पर करीब एक दर्जन गेट सजाए गए हैं। रामनवमी महोत्सव आयोजक समिति के अध्यक्ष पप्पन रस्तोगी ने बताया कि पर्व को भव्य रूप देने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इलाहाबाद, कानपुर, कौशांबी जिलों से भारीभरकम रथ और जाने माने कलाकर बुलाए गए हैं। कलाकार झांकियों को भव्य रूप देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बजरंगदल प्रांत संयोजक वीरेंद्र पांडेय और विहिप के कार्यकर्ता तैयारियां पूरी करने में जुटे हुए हैं।