फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ramleela

सभी गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाएं नवरात्र...

Tue, 13 Oct 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
ramleela
किशनपुर(फतेहपुर)। शारदीय नवरात्र व रामलीला मंचन आयोजन को लेकर चल रही उहापोह का निस्तारण सोमवार को पीस कमेटी की बैठक में हुआ। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में आयोजकों ने अपनी समस्याओं को बैठक में रखा और स्पष्ट निर्देश प्राप्त किए। कहा गया कि शासन से तय गाइड लाइन का पालन करते हुए नवरात्र का त्योहार मनाएं। प्रतिमा मुख्य सड़क से हटकर स्थापित करें। प्रतिमा की ऊंचाई पांच से छह फीट तक ही रखें।
विज्ञापन

किशनपुर थाने में सोमवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें एसडीएम खागा प्रहलाद सिंह व सीओ अंशुमान मिश्र शामिल हुए। एसडीएम ने बताया कि नवरात्र में आयोजक पांच से छह फीट की प्रतिमाएं खुले स्थान पर रखें। यह जगह मुख्य सड़क किनारे नहीं होनी चाहिए। मूर्ति रखने से पहले जगह का चयन कर उनके कार्यालय में आवेदन कर अनुमति प्राप्त करनी होगी। आयोजन स्थल पर प्रवेश व निकास द्वार की व्यवस्था करनी होगी। जमीन पर गोले बनाकर उसी में लोगों को खड़ा किया जाए। इसी तरह से सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था आयोजक को करनी पड़ेगी। विसर्जन के समय छोटी गाड़ियों का प्रयोग करें और कम से कम लोग ही विसर्जन में जा सकेंगे।
विज्ञापन

किशनपुर की ऐतिहासिक रामलीला को लेकर एसडीएम ने कहा कि जिस मैदान में दर्शक बैठेंगे। वहां पर छह-छह फीट की दूरी पर गोले बनाने का काम पूरा किया जाए। दर्शकों को इन्हीं गोलों में बैठना होगा। मैदान व मंच को सुबह और शाम को सैनिटाइजर कराना होगा। जिससे संक्रमण की आशंका कम से कम हो। रामलीला मैदान में संक्रमण के संदिग्ध लोगों के लिए एकांत कमरे की व्यवस्था रखी जाए। हर व्यक्ति मास्क का प्रयोग करेगा। बता दें कि 19 अक्तूबर से किशनपुर व 21 अक्तूबर से नरैनी और दिवाली के बाद शिलमी गढ़वा गांव में प्रमुख तौर पर रामलीला का मंचन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed