फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ram Gopal plundering loot to disclose material-reader

रामगोपाल लूट खसोट के माल का करें खुलासा-पाठक

Sat, 19 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूराो/फतेहपुर Updated Sat, 19 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal plundering loot to disclose material-reader
शहर के पटेलनगर स्थित पार्टी जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक। - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव प्रदेश सरकार के लूट खसोट किए गए माल को सार्वजनिक करें। पार्टी से निष्कासन के बाद उन्होंने चिट्ठी लिख प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार  को बढ़ावा देकर बड़ी तादाद में धन इकट्ठा करने का खुलासा किया था।
विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश महामंत्री शुक्रवार को बांदा से वापस लौटते समय जिला कार्यालय में देर शाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा पहले से कहती रही है कि सपा सिर्फ सैफई वालों की पार्टी है। राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव की वापसी से इस बात की पुष्टि हो गई है। प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि पार्टी का एकमात्र प्रत्याशी कमल निशान है। नवंबर और दिसंबर में प्रदेश के हर जिले में चार कार्यक्रम होने हैं। पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसके बाद 27 नवंबर को नहर कालोनी में सांसद एवं लोकगीत गायक मनोज तिवारी युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 30 नवंबर को प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष स्वाती सिंह नहर कालोनी में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगी। नौ दिसंबर को देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह एमजी कालेज के मैदान में परिवर्तन रथ यात्रा में पहुंचेंगे और यहां पर सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन



बैंकों से पैसा न मिलने पर होने वाली मौतोें की जवाब देही पर प्रदेश महामंत्री चुप रहे। बाद में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ढिंढोरा पीट रही है कि दवा, इलाज, पढ़ाई मुफ्त है। ऐसी हालत में इन मौतों की जवाबदेही मुख्यमंत्री की बनती है। इसके बावजूद जिला संगठन से रिपोर्ट लेकर वह हाईकमान को भेजेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नोट बंद करने की भनक बाहर पहुंचती, तो काला धन संग्रह करने वाले नोट ठिकाने लगा लेते। इसीलिए यह फैसला गोपनीय रखा गया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को नोट लेने के लिए  बैंकों में लगने वाली लाइनों में लगे लोगों को पानी, चाय, फल तथा फार्म आदि भरने में मदद करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed