फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rajendra , Surendra penetrate the fort seized Pramuki

राजेंद्र, सुरेंद्र के किले को भेदकर हथियाई प्रमुखी

Mon, 08 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 08 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rajendra , Surendra penetrate the fort seized Pramuki

बाहुबल के दम पर कई पंचवर्षीय से दो ब्लाकों में

विज्ञापन
प्रमुखी की कुर्सी पर राज करने वालों का सत्ता परिवर्तन हुआ है। सत्ता पलट में अतिसंवेदनशील भिटौरा और हंसवा विकास खंड के परिणाम आए हैं। यहां पर पिछले कई सालों से लंबी अपराधों की फेहरिस्त के बलबूते ब्लाक प्रमुख के पद दबदबे से हथियाने वालों को करारी शिकस्त मिली है।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ब्लाक प्रमुख के दावेदारों में भिटौरा ब्लाक से राजेंद्र शुक्ला की पत्नी कल्पना शुक्ला दावेदार रही हैं। उनके विरोधी रेनू सिंह पत्नी महेंद्र सिंह से करारी हार मिली है। रेनू सिंह की चुनावी सियासत के पीछे का मुखौटा लल्ली सिंह रही हैं। वह पहली बार मैदान में आई थी। लल्ली सिंह पर भी करीब आधा दर्जन आपराधिक मामले हैं।

वहीं इनके विरोधी राजेंद्र शुक्ला पर 27 मुकदमे हैं। भिटौरा ब्लाक क्षेत्र में राजेंद्र शुक्ला परिवार में प्रमुखी और प्रधानी तीन दशक से रही है। अभी भी हालात यह हैं कि कोई भी क्षेत्र में राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ जुबान नहीं खोलता है। तीन दशकों के बनाए किले को लल्ली सिंह पक्ष ने ढहाया है।

इधर, हंसवा ब्लाक से सपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार यादव निवासी रामपुर इमादपुर प्रमुख पद के हारे प्रत्याशी हैं। इनके  पीछे चुनावी बिसात बिछाने में माहिर पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्रसेन यादव का हाथ था। डेढ़ दशक से यही परिवार प्रमुखी का मजा लूट रहा था।

लेकिन  इस बार पूर्व आनंद लोधी के भाई अमित लोधी इनके सामने चुनौती बनकर सामने आए। बीडीसी सदस्यों ने भी नए चेहरे का मताधिकार से स्वागत किया। हार का सामना करने वाले परिवार का क्षेत्र में अच्छा दखल और रुतबा है। हारे प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ 13 अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed