फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Raid in grain warehouses

अनाज गोदामों में पड़े छापे

Tue, 28 Mar 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ फतेहपुर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी (फतेहपुर)। अनाज गोदामों में गड़बड़ी की आशंका पर सूबे के कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी ने सोमवार को छापेमारी के निर्देश दिए। आनन-फानन एसडीएम बिंदकी ने मार्केेटिंग टीम के साथ अमौली और जहानाबाद के माल गोदामों पर छापे मारे। टीम के पहुंचते ही गोदाम के कर्मचारियों व वहां मौजूद बाहरी लोगों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने बताया कि मौके पर कोई खामी नहीं मिली। उन्होंने बताया कि गोदाम में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सख्त हिदायत दी गई है।  
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र में बिंदकी, मलवां, जहानाबाद और अमौली मेें माल गोदाम हैं। पहली बार जिले में राज्यमंत्री बन कर आने के बाद राज्यमंत्री जैकी ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में भ्रष्टाचार को दूर कराने के लिए एसडीएम सत्य प्रकाश सिंह को कहा था। स्टाक रजिस्टर का मिलान करने के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली, जिससे वहां के स्टाफ ने राहत की सांस ली। उन्होंने हिदायत दिया कि यदि माल उठान के बाद यह माफिया तक पहुंचा तो खैर नहीं। लिहाजा बिना किसी दबाव के काम करें तो बेहतर होगा। एसडीएम ने संकेत दिए शेष दोनाें गोदाम भी जल्द चेक किए जाएंगे। अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed