{"_id":"609ad7408ebc3e7de405db1f","slug":"raid-found-wheat-fatehpur-news-knp627910196","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात छापेमारी में बिचौलिए के घर भारी मात्रा में गेहूं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात छापेमारी में बिचौलिए के घर भारी मात्रा में गेहूं बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। देर रात मिली सूचना पर एसडीएम सदर प्रमोद झा ने असोथर में छापा मारकर बिचौलिए के घर से भारी मात्रा में सरकारी बोरियों में भरा गेहूं बरामद किया है। यह गेहूं ट्रक में लादकर बाहर भेजा जा रहा था। एसडीएम ने मौके से बरामद सारा गेहूं सीज कर दिया है और बिचौलिए के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
एसडीएम सदर प्रमोद झा रात साढ़े दस बजे असोथर कस्बे में अनुज कुमार सिंह के घर पहुंचे। यहां उन्हें 580 सरकारी बोरियों में सील किया हुआ गेेेहूं मिला। इसके साथ ही एक ट्रक में सरकारी बोरी में लदा 310 बोरी गेहूं बरामद हुआ। मौके से तकरीबन ढाई हजार खाली सरकारी बोरियां और खुले में पड़ा तकरीबन एक हजार क्विंटल गेहूं बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि अनुज सिंह के विरुद्घ असोथर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य एवं विपणन निरीक्षक के विरुद्घ भी कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी के समक्ष रिपोर्ट पेश की गई है। एसडीएम ने बताया कि बिना किसी खरीद केंद्र के तकरीबन दो हजार क्विंटल गेहूं मौके से बरामद हुआ है। जबकि अुनज सिंह के पास सरकारी तौर पर खरीद करने का कोई लाइसेंस नहीं है।
धान खरीद में भी हुई थी धरपकड़
फतेहपुर। गेहूं खरीद की कालाबाजारी में पकड़ से पूर्व गत वर्ष धान खरीद में भी धरपकड़ हुई थी। पूर्व जिलाधिकारी संजीव सिंह ने देर रात प्राइवेट वाहन में सरकारी बोरियों में लदा धान मौके से पकड़ा था। इस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई गई थी।