फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Radiologists absent , man power was too low

रेडियोलॉजिस्ट नदारद, मैन पावर भी कम मिला

Fri, 25 Sep 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर। Updated Fri, 25 Sep 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
Radiologists absent , man power was too low

सरकारी स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवाओं का जायजा लेने इलाहाबाद से आए एडी हेल्थ डॉ. ज्ञान प्रकाश को रेडियोलाजिस्ट नदारद मिले।  रेडियोलाजिस्ट को न पाकर एडी हेल्थ ने कड़ी कार्रवाई की बात कही।  सदर और जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मैन पावर की कमी भी उजागर हुई।

विज्ञापन


उन्होने इसे दूर कराने पर जोर देते हुए डेंगू के खतरे से जूझ रहे जिले के लोगों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा देने के निर्देश दिए। गुरुवार दोपहर 12 बजे के करीब एडी हेल्थ डॉ. ज्ञान प्रकाश ने सबसे पहले सदर अस्पताल की चिकित्सा सेवाएं देखी। ओपीडी में डॉक्टर काम के बोझ से लदे मिले। हर डाक्टर ने 50 से ज्यादा मरीज देख लिए थे।
विज्ञापन


 इस पर खुशी जाहिर करने के साथ उन्होने मरीजों का हमदर्द बनने की नसीहत दी। यहां से पैथालाजी विभाग का हाल लेने पहुंचे एडी हेल्थ को सीएमएस डॉ. एके मिश्र ने पैथालाजिस्ट न होने की बात बताई। साथ ही आटो सेमी एनालाइजर मशीन खराब होने से गुर्दे व लीवर की जांच न होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर उन्होंने पैथालाजिस्ट की तैनाती जल्द होने की की उम्मीद बंधाने के साथ एनालाइजर मशीन उपलब्ध कराने की बात कही।  पैथालाजिस्ट विभाग के बाद रेडियोलाजिस्ट विभाग पहुंचे एडी हेल्थ को दो रेडियोलाजिस्ट में केवल एक काम करता मिला।डॉ. मनु गोपाल को नदारद पाकर सवाल जवाब किया तो बताया गया यह उनका ढर्रा है।

 इस पर एडी हेल्थ ने साफ कहा वह पहले से  रेडियोलाजिस्ट से वाकिफ है। जल्द शासन स्तर से उन पर एक्शन होने जा रहा है। इसके बाद उन्होंने आईपीडी का हाल लिया और मरीजों से चिकित्सा सेवाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान बच्चा वार्ड बंद होने की जानकारी मिली। सीएमएस ने बताया कि स्टाफ की कमी से वार्ड बंद रखना मजबूरी है।


एडी हेल्थ ने मैन पावर की कमी को महसूस करते हुए सीएमएस से स्टाफ की समस्या के मद्देनजर पत्राचार करने का निर्देश देकर जिला महिला अस्पताल का रुख किया। उन्होने यहां चिकित्सा सेवाओं की महिला सीएमएस डॉ. रेखा रानी से जानकारी ली। सीएमएस ने एडी हेल्थ को स्टाफ की कमी की समस्या बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed