{"_id":"5c2e5e90bdec2256b262ee87","slug":"races-in-race-rashmi-first-in-long-jump","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में वंशिका, लंबी कूद में रश्मि प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में वंशिका, लंबी कूद में रश्मि प्रथम
Fri, 04 Jan 2019 12:42 AM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
girls are in marathan contest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय का 29वां वार्षिक क्रीड़ोत्सव मनाया गया। दौड़ में वंशिका और लंबी कूद में रश्मि ने बाजी मारी।
क्रीड़ा उत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय पुलवारा ललितपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग महत्वपूर्ण होता है। जीत और हार उतना महत्व नहीं रखता। दोनों ही परिस्थिति में इससे सीख मिलती है। छात्राओं को क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता के पहले दिन सौ मीटर, दो सौ मीटर दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद आदि प्रतियोगिताएं हुईं। सौ मीटर दौड़ में वंशिका विश्वकर्मा प्रथम, प्रीती देवी द्वितीय और मधु पाल तृतीय स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर दौड़ में लल्ली दीक्षित, मधु पाल, पूजा देवी, लंबी कूद में रश्मि यादव, मधु पाल, सुनैना देवी, गोला फेंक में लल्ली दीक्षित, अंजु मौर्या, रितिका मौर्या, चक्का फेंक में लल्ली दीक्षित, प्रकाशिनी सिंह, शुचि सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डा. केके तिवारी ने की। बताया कि शुक्रवार को प्रतियोगिताओं का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इस मौके पर क्रीड़ा प्रभारी शिवमंगल सिंह यादव, क्रीड़ा संयोजक उत्तम कुमार, जयंती सिंह आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. प्रशांत द्विवेदी ने किया।