फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Rabid dog bites six people, rescue team catches it and releases it in the forest

Fatehpur News: पागल कुत्ते ने छह लोगों को काटा, रेस्क्यू टीम ने पकड़ जंगल में छोड़ा

Mon, 03 Nov 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rabid dog bites six people, rescue team catches it and releases it in the forest
फोटो-33-जाल में पकड़ा गया पागल कुत्ता। संवाद
जहानाबाद। नगर पंचायत की कैपिटल रेस्क्यू टीम ने रविवार को पागल कुत्ते को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। टीम के पहुंचने से पहले बालिका समेत छह लोग कुत्ते के हमले में घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया गया। कुत्ता इससे पहले भी कई लोगों को काट चुका है।
विज्ञापन

कस्बे में पागल कुत्ता लगातार लोगों को काट रहा था। इससे दहशत फैल गई। नगर पंचायत को सूचना मिलने पर अधिशाषी अधिकारी पंकज सिंह ने टीम गठित कर कुत्ते को पकड़ने के निर्देश दिए। टीम लालूगंज बाजार पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कुत्ते को काबू किया।
विज्ञापन

कुत्ते ने मूलचंद गली निवासी जयनारायण (50), मलिकपुर की सायमा (8), चौक निवासी मनोज (51), बाजपेई गली के कन्हैया लाल (55), गढ़ी के अर्श (30) और रनूपुर निवासी कोमुद (25) को काटा। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। रेस्क्यू टीम में विख्यात शर्मा, आबिद रजा और जावेद शामिल रहे।

फोटो-33-जाल में पकड़ा गया पागल कुत्ता। संवाद

फोटो-33-जाल में पकड़ा गया पागल कुत्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed