फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Questions raised over quality of road worth 4.86 crore; samples collected for testing

Fatehpur News: 4.86 करोड़ की सड़क की गुणवत्ता पर सवाल, जांच के लिए लिए नमूने

Fri, 16 Oct 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Questions raised over quality of road worth 4.86 crore; samples collected for testing
फोटो-30-गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद विधायक जय कुमार जैकी के सामने सैंपल लेती जांच टीम। स
फतेहपुर। अल्लीपुर से हसनपुर सानी संपर्क मार्ग के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को गुणवत्ता मॉनिटरिंग टीम ने विधायक जय कुमार जैकी की मौजूदगी में सड़क के अलग-अलग हिस्सों से नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद निर्माण की गुणवत्ता और मानकों के पालन की स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण मार्ग से अल्लीपुर होते हुए हसनपुर सानी तक करीब 5.9 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 4.86 करोड़ से कराया जा रहा है। इसे दिसंबर 2025 तक पूरा होना था, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण अधूरा है। ग्रामीणों ने मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए विधायक से शिकायत की थी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि सड़क की सतह उखड़ने लगी है। इसकी शिकायत के बाद जांच टीम मौके पर पहुंची। जांच दल में लखनऊ के क्वालिटी मॉनिटर रविकांत रजक, प्रयागराज के अधीक्षण अभियंता हेमंत सक्सेना और फतेहपुर के अधिशासी अभियंता विकास कुरील शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने सड़क के विभिन्न हिस्सों से नमूने एकत्र किए, ताकि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री और उसकी गुणवत्ता का आकलन किया जा सके। ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराने और जांच में खामियां मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-30-गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद विधायक जय कुमार जैकी के सामने सैंपल लेती जांच टीम। स

फोटो-30-गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बाद विधायक जय कुमार जैकी के सामने सैंपल लेती जांच टीम। स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed