{"_id":"5ef4e7038ebc3e42dc3a405e","slug":"questions-raised-on-mnrega-works-in-three-blocks-dm-set-up-inquiry-in-fatehpur-fatehpur-news-knp567598567","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः तीन ब्लाकों में मनरेगा के कामों पर उठे सवाल, डीएम ने बिठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः तीन ब्लाकों में मनरेगा के कामों पर उठे सवाल, डीएम ने बिठाई जांच
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन ब्लाकों में मनरेगा से हुए कार्यों में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने सवाल उठाए हैं। पूरे मामले की जानकारी जिलाधिकारी को देते हुए जांच की मांग की है। शिकायती पत्र मिलने के बाद डीएम ने भी जांच बैठा दी है। सीडीओ की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठित कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने केे लिए कहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने डीएम को शिकायती पत्र देकर विकास खंड भिटौरा, हथगाम और हसवा में मनरेगा से हुए कामों पर बड़े सवाल उठाए हैं और बड़े घोटाले की आशंका जताई है। आरोप है कि मनरेगा के तहत योजनाओं के शिलापट, ट्री गार्ड और इंटरलॉकिंग के जो काम कराए गए उनमें मनरेगा के करोड़ों रुपये डकार लिए गए।
आरोप लगाया कि असोथर ब्लाक की देवलान गोशाला के लिए जिम्मेदार लोगों ने बिना हस्ताक्षर के फर्जी भुगतान किए हैं। एक ग्राम प्रधान के मानदेय का भुगतान भी दूसरे के खाते में कर दिया गया है। इन सभी शिकायतों की संवदेनशीलता को भांपते हुए जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सीडीओ के नेतृत्व में छह अधिकारियों की जांच कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन
सीडीओ सत्य प्रकाश की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में अपर एसडीएम विजय शंकर तिवारी, उप कृषि निदेशक एके पाठक, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण रूपेश सोनकर और मुख्य कोषाधिकारी की ओर से नामित एक सहायक लेखाधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि टीम को एक सप्ताह में जांच पूरी करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई निर्धारित की जाएगी।