{"_id":"575c66f34f1c1b5b1a9c5bb0","slug":"quad-bike-rider-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रैक्टर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में रात को रोती बिलखती मृतक की पत्नी आरती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धाता थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात पुलिस अभिरक्षा में ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार राजेेंद्र यादव (35) की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार होकर एक पुलिसकर्मी चालक को थाने ले जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर औपचारिकता पूरी की। इधर, हादसे की खबर से युवक के घर में कोहराम मचा है।
राजेंद्र हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी हैं। रसोइया पत्नी के प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक भानू से राजेंद्र ने बाइक खरीदी थी। कागज ट्रांसफर कराने के लिए शुक्रवार को राजेंद्र और भानू कर्वी चित्रकूट गए थे। रात को दो बाइक से यह लौट रहे थे। एक बाइक पर भानू पत्नी पूनम के साथ थे और दूसरी बाइक पर राजेंद्र थे। धाता कस्बे में राजेंद्र को लकड़ी से लदे ट्रैक्टर ने घायल कर दिया। धाता पुलिस पीएचसी लेकर पहुंची, वहां से खागा हरदों और जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भानू ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई, उस पर एक सिपाही बैठा था। ट्रैक्टर पर लकड़ी लदी थी, पीछे पुलिस की जीप लगी थी। चालक समेत ट्रैक्टर को थाने ले जाया जा रहा था। चालक की हड़बड़ी से हादसा हुआ। उधर, एसओ अरविंद सिंह गौर का कहना है कि अज्ञात ट्रैक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन चल रही है।