फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Prrdafash of highway robbery , was finally picked up three Lutre

हाइवे लूट का पर्र्दाफाश, तीन लुटरे दबोचे

Thu, 24 Sep 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Thu, 24 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
Prrdafash of highway robbery , was finally picked up three Lutre
मलवां थाना क्षेत्र के हाइवे पर रेडियंट सिक्योरिटी कंपनी के कर्मचारियों से 13 लाख 60 हजार रुपये लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने चौबीस घंटे में दबोचकर वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार करके लूट की रकम बरामद कर ली है।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में एसपी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने मीडिया को बताया पुलिस टीमों ने सेनीपुर थाना मलवां थाना क्षेत्र के सेेनीपुर गांव से बुधवार दोपहर  रामबाबू पाल पुत्र गंगाराम पाल,शिवपुर थाना मलवां, रईश ऊर्फ बब्लू पुत्र सईद अहमद, नउवाबाग थाना कोतवाली, राहुल लोधीपुत्र इंद्रपाल,सनगांव थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


तीनों बदमाश बोलेरो से भागने की कोशिश कर रहे थे। तीनों बदमाशों के पास से 13 लाख 59 हजार 293 रुपये, दो तमंचे और एक अद्धी, कारतूस बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद लूट में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक, नोटों की सील में लगा रेडियंट कंपनी का टैग बरामद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया घटना का मास्टरमाइंड रामबाबू सीएमएस सिक्योरिटी की कैश ट्रांसफर वैन का चालक था। उसके साथ  राहुल लोधी काम करता था। कुछ दिन पहले दोनों ने नौकरी छोड़ दी थी। रामबाबू को मालूम था कि दोनों पेट्रोल पंपों से भारी रकम रोज भेजी जाती है।

उसे यह भी मालूम हो गया था  सीएमएस कंपनी का 15 सितंबर से अनुबंध टूट गया है। मास्टमाइंड को सौंरा पेट्रोल पंप पहुंचने पर मालूम पड़ा  अब कैश रेडियंट कंपनी के कर्मचारी कैश बाइक से लेकर जाते हैं। तभी उसने अपने  साथियों राहुल और रईश के साथ मिलकर लूट की योजना बना डाली थी।

मंगलवार दोपहरे कैश लेकर आते समय राहुल ने बाइक सवार शशिकांत और बलराम को टक्कर मार दी थी। इसके बाद रामबाबू और रईश ने तमंचा दिखाकर उन्हे लूट लिया था।

घटना के खुलासे में क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज रघुवंशी, एसआई विपिन कुमार सिंह, राजेश सिंह, रावेंद्र प्रताप, राजेश सिंह, एसओ मलवां ज्ञान सिंह यादव, एसओ अजय सेठ, एसओ बलराम सिंह और सिपाही शहनवाज को पुरस्कृत किया गया है।

 मलवां थाना क्षेत्र के बरौरा हाइवे के पास शशिकांत और बलराम सिंह निवासी दमापुर थाना मलवां कर्मचारी रेडियंट कैश ट्रांसफर सिक्योरिटी से मंगलवार को 13 लाख 59 हजार 293 रुपये लूट लिए थे।


कर्मचारी सौंरा स्थित भारत पेट्रोलियम के दो पेट्रोल पंपों का कैश उठाकर शहर एसबीआई बाइक से जमा करने आ रहे थे। तभी बरौरा मोड़ के पास बोलेरो से टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed