फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Protested against the agricultural laws by removing the struggle

संघर्ष यात्रा निकाल कर कृषि कानून का किया विरोध

Tue, 29 Dec 2020 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Protested against the agricultural laws by removing the struggle
नासीरपुर बेलवारा गांव में गोष्ठी में बोलते कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस सेवादल ने संयुक्तरूप से किसान विरोधी कृषि कानूनों के विरोध में तीन दिवसीय आंदोलन शुरू किया।
विज्ञापन

सोमवार को बिंदकी विधानसभा के अल्लीपुर गांव से मंझूपुर, मेवली, हसनापुर तक संघर्ष यात्रा निकाली गई। नसीरपुर बेलवारा गांव में गोष्ठी के माध्यम से किसानों को संबोधित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि किसान एक महीने से दिल्ली बार्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानून बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका किसान विरोध कर रहे हैं। केंद्र सरकार इन कानूनों को तुरंत रद्द कर देना चाहिए। आंदोलन कर रहे किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। कृषि कानून रद्द नहीं होते हैं, तो आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो जाएगी।
जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि सरकार को अड़ियल रुख छोड़ कर किसानों से सीधे बात करे। इस मौके पर सेवादल जिलाध्यक्ष अनुराग नारायण मिश्रा, बच्चा बाजपेयी, राजेश, संतोष कुमार शुक्ला, उदित, प्रमोद सिंह, शिवकुमार अग्निहोत्री, पंकज तिवारी, डॉ. अतुल पासवान, राजीव लोचन, आकाश शुक्ला, विवेक मिश्रा, शिक्षा सिंह गौतम, विकास मिश्र, विवेक मिश्र, आकाश शुक्ल मौजूद रहे।
खागा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 136वां स्थापना दिवस केक काट कर मनाया। इसके बाद संघर्ष यात्रा निकाल कर किसान बचाओ, गाय बचाओ की आवाज उठाई। पूर्व विधायक अमरनाथ सिंह उर्फ अनिल ने कहा कि पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता किसानों के हित में काम करेगा।

नगर के किशनपुर रोड, चौक बाजार, जीटी रोड, बस स्टाप, नौबस्ता रोड, सराफा गली से यात्रा निकाली। इस मौके पर राजकुमार मौर्या, महेश द्विवेदी, आरिफ, कलीमुल्ला, राजेंद्र यादव, मोहम्मद हसीन, अवधेष तिवारी, सलीम शेख, राजू सिंह, खालिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed