{"_id":"fc7e234ff42d8b528276f233df7a9e26","slug":"protect-life-from-road-safety-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क सुरक्षा से ही जीवन की रक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क सुरक्षा से ही जीवन की रक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 16 Nov 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआरटीओ विभाग ने हादसों में जान गंवाने वालों को याद
विज्ञापन
कर रविवार को विश्व सड़क दुर्घटना दिवस मनाया गया। इस दौरान यातायात नियमों
की जानकारी देने के लिए स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता रैली और शाम को कैं
डिल मार्च निकाला गया।
सह संभागीय परिवहन विभाग के प्रशासनिक अधिकारी बीएल त्रिपाठी व प्रवर्तन अधिकारी संजय तिवारी ने राजकीय इंटर कालेज के छात्र छात्राओं के साथ रैली निकाली।
रैली कालेज गेट से बिंदकी बस स्टाप, पथरकटा चौराहा, पटेल नगर घूमने के बाद आईटीआई ग्राउंड पहुंचकर समाप्त हुई। शाम को पीलू तले चौराहे से कैं डिल मार्च निकाला गया।
मार्च चौक चौराहे से बाजार घूमकर बाकरगंज पुलिस चौकी के पास समाप्त हुआ। रैली और मार्च में शामिल लोगों ने नागरिकों को संदेश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचकर ही जीवन की रक्षा की जा सकती है।
एआरटीओ बीएल त्रिपाठी ने बताया कि यातायात नवंबर के तीसरे रविवार को विश्व सड़क दुर्घटना दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर समाजसेवी अशोक तपस्वी, यातायात प्रभारी शैलेंद्र सिंह, इंडिया मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के प्रबंधक सुशील चंद्र उमराव, नियाज अहमद व भारी संख्या में बच्चे भी शामिल हुए।