{"_id":"5f7239c68ebc3e9baa35b06f","slug":"proposal-sent-for-extension-of-border-of-khaga-nagar-panchayat-fatehpur-news-knp585397833","type":"story","status":"publish","title_hn":"खागा नगर पंचायत के सीमा विस्तार का फिर भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खागा नगर पंचायत के सीमा विस्तार का फिर भेजा प्रस्ताव
विज्ञापन
खागा डीएम संजीव सिंह ने खागा नगर पंचायत सीमा के विस्तार का प्रस्ताव दोबारा शासन को भेजा है। सीमा क्षेत्र से सटी नौ ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत में शामिल करने की योजना है। अधिशासी अधिकारी (ईओ) लालचंद्र मौर्य ने बताया कि ऐराया ब्लॉक की धरमदासपुर, सरसई बुजुर्ग, दयालपुर, चितौली, सुजरही, हरदों और विजयीपुर ब्लॉक की तिलकापुर, लौकियापुर, सुजनीपुर ग्राम पंचायतों को शामिल किया जाएगा।
2011 की जनगणना के अनुसार इनकी कुल आबादी 26,645 है, जमीन 3835.3181 हेक्टेयर और क्षेत्रफल 38.35 वर्ग किलोमीटर है। 1628 व्यक्ति प्रतिवर्ग किलोमीटर आबादी का घनत्व है। उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार, नगर की आबादी 35,637 है। इन ग्राम पंचायतों की आबादी मिल जाने से 62,282 हो जाएगी। साथ ही नगर पंचायत की सालाना आमदनी 1.80 करोड़ रुपये हो जाएगी।
ईओ ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों को शहर जैसी सुविधाएं मुहैया होंगी। एक साल पहले भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, किन्हीं कारणों से आगे नहीं बढ़ सका। इसलिए अब दोबारा प्रस्ताव भेजा गया है।