फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Procurement stopped at fourteen purchasing centers in the district

जिले के चौदह क्रय केंद्रों पर खरीद बंद

Tue, 17 Dec 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Procurement stopped at fourteen purchasing centers in the district
फतेहपुर। विपणन विभाग के 14 क्रय केंद्रों (हाटशाखा) के प्रभारी सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए। इससे यहां किसानों से धान खरीद बंद हो गई है। एक क्रय केंद्र पर अमूमन तीन सौ क्विंटल खरीद का लक्ष्य रहता है। पहले ही दिन 4200 क्विंटल धान की तौल प्रभावित हुई। अन्य खरीद एजेंसियों के केेंद्र प्रभारी क्रय केंद्रों में दिखाई दिए, लेकिन धान में नमी के चलते वहां भी तौल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बता दें जिले में कुल 68 क्रय केंद्र हैं। चार दिन पहले हुई बारिश से भीगे धान को जैसे तैसे किसानों ने फैला का सुखा लिया लेकिन अभी भी क्रय केंद्र वाले धान में नमी बता रहे हैं। इधर, विपणन विभाग के खरीद केंद्र के प्रभारी हड़ताल पर चले गए। इन्होंने अपनी मांगों को लेकर प्रयागराज में जाकर हड़ताल की। इससे क्रय केंद्रों में सन्नाटा रहा। जिन किसानों का धान क्रय केंद्र में लगा है। वह सुबह धूप निकलते ही धान के ढेर से तिरपाल हटाने पहुंच गए थे। क्रय केंद्र में ही बैठकर तौल शुरू होने का इंतजार करते रहे। बाद में हाटशाखा क्रय केंद्र में पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने हड़ताल की जानकारी दी। तब किसान अपने धान के ढेर को लगाकर घर लौट गए। जिन किसानों को गेहूं की बुआई के लिए खाद, बीज खरीदना है। उनकी चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मंडल स्तरीय हड़ताल में पहुंचे केंद्र प्रभारी
यूपी फूड एंड सिविल सप्लाईज इन्सपेक्टर्स, आफीसर्स एसोसिएशन के आहवन क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया। सोमवार को प्रयागराज में जाकर संभागीय खाद्य नियंत्रक कार्यालय में मंडल स्तरीय धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। मंडी समिति के केंद्र प्रभारी सुरेश भारतीय ने बताया कि हमारी मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि हाटशाखा के प्रत्येक क्रय केंद्र में रोज करीब तीन सौ क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। इन क्रय केंद्रों में लक्ष्य के सापेक्ष धान की खरीद हो रही थी, लेकिन केंद्र प्रभारियों के हड़ताल में जाने से धान की खरीद प्रभावित हो गई है। अन्य संस्थाओं को धान खरीद कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed