{"_id":"664f7faf7539746c200dcf71","slug":"preparation-for-counting-of-votes-begins-counting-will-be-done-in-84-tables-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-115711-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मतगणना की तैयारी शुरू, 84 टेबलों में होगी गणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मतगणना की तैयारी शुरू, 84 टेबलों में होगी गणना
विज्ञापन
फतेहपुर। मतदान के बाद अब मतगणना की तैयारी शुरू हो गई। प्रशासन मंडी समिति मतगणना स्थल पर विधान सभावार मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14 टेबल बनेंगे। सभी छह विधनसभाओं के लिए कुल 84 टेबल लगाए जाएंगे।
मतगणना के लिए प्रशासन ने कुल 94 टीमें बनाई हैं। इनमें 84 टीमें मतगणना करेंगी, जबकि 10 टीमें रिजर्व में रहेंगी। एक टीम में चार कर्मचारी होंंगे। इस तरह से मतगणना में 369 कार्मिक लगाए जाएंगे। एक चरण में एक विधानसभा की 14 ईवीएम के वोटों की गणना होगी। इसके अलावा एक टेबल पोस्टल बैलट और एक टेबल मत जोड़कर आयोग की वेबसाइट में अपलोड करेगी।
मतगणना ड्यूटी में एक सुपरवाइजर होगा। यह जिम्मेदारी मतदान में सेक्टर मजिस्ट्रेट रहे निभाएंगे। गणना सहायक प्रथम में लेखाकार, अवर अभियंता गणना सहायक द्वितीय और तृतीय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाया जाएगा। हर टेबल में एक-एक आब्जर्वर भी रहेगा।
विज्ञापन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन मतगणना ड्यूटी निकालने में जुटा है। दो दिन में मतगणना ड्यूटी कर्मचारियों को मिल जाएगी। इसके बाद मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद कार्मिकों को परिचय पत्र मिलेंगे। मतगणना तैयारियों की निगरानी की जा रही है, जिससे किसी तरह की कोई खामी न रहने पाए।