{"_id":"3d249af09d0a15d35c12b515cae63e41","slug":"pratapgarh-two-atm-hacker-went-to-the-police-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ के दो एटीएम हैकर पुलिस के हत्थे चढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ के दो एटीएम हैकर पुलिस के हत्थे चढ़े
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Sat, 09 May 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरा सी चूक पर एटीएम हैक करके खातों से रुपये उड़ाने वाला गैंग शुक्रवार शाम पुलिस के हत्थे चढ़ा है। उन्हें पकड़ाने में एटीएम में शिकार हुई एक बीए कीद छात्रा का हाथ है। उसके खाते से एक सप्ताह पहले हैकरों ने साढ़े 23 हजार रुपये उड़ा दिए थे। गैंग के कई सदस्य फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आबूनगर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र सिंह ने एचडीएफसी बैंक के एटीएम से धोखाधड़ी करके रुपये निकालते रावेंद्र कुमार और श्याम निवासी कोतवाली सदर जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। इन्होंने तीन दिन पहले नाजमीन निवासी बाकरगंज को एचडीएफसी बैंक में ही चकमा देकर 23 हजार 500 रुपए बारी-बारी से निकाल लिए थे। बीए की छात्रा नाजमीन को अपने भाई का आपरेशन कराना था। वह अपने साथ हुई घटना के बाद काफी परेशान थी। छात्रा की मदद में समाजसेवी विद्याभूषण तिवारी और जागृति तिवारी पड़ताल के लिए जुटे थे। उन्होंने एटीएम बूथों पर होने वाली कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। जिसमें चेहरे पर नकाबपोश सामने आए। इन्हें दोपहर को शहर में टहलते छात्रा ने देखा। छात्रा और समाजसेवी एचडीएफसी बैंक में जाकर छिप गए थे। छात्रा ने नकाबपोशों को ठीक से पहचान लिया था। जैसे ही नकबापोश एटीएम बूथ पर किसी को अपना शिकार बनाने लगे। तभी सिक्योरिटी ने बाहर से शटर बंद कर दिया। इस तरह से गैंग के दो सदस्य पकड़ गए। एसआई धीरेंद्र ने बताया कि गैंग के पांच सदस्य हैं। इनका सरगना मनीष मौके से अन्य साथियों के साथ भागा है। यह लोग प्रतापगढ़ से रोज आकर घटनाएं करते हैं। छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की छानबीन की जा रही है। इनके पास से कई बैंकों के एटीएम कार्ड मिले हैं।
विज्ञापन