फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Pradhan, woman and her family accused of demanding Rs 5 lakh

Fatehpur News: प्रधान, महिला और उसके परिजन पर पांच लाख की मांग का आरोप

Sat, 18 Oct 2025 02:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Pradhan, woman and her family accused of demanding Rs 5 lakh
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के चक कोर्रा सादात गांव के जहानपुर निवासी जयसिंह का खुदकुशी से पूर्व का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार प्रेमिका और उसके परिवार के साथ एक प्रधान को बताया है। पुलिस वीडियो की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चक कोर्रा सादात गांव के जय सिंह का पड़ोसी गांव की महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला ने शादी का भरोसा देकर जय सिंह से रुपये ऐंठ लिए थे। इसके बाद मलवां थाने के एक गांव निवासी युवक से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

रुपये मांगने पर जय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की महिला ने शिकायत की थी। इसके बाद बुधवार को थाने जाते समय हसवा के पास जय सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला और उसके पति खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रकरण में जय सिंह का मौत से पूर्व का दो मिनट 55 सेकंड का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जय सिंह बोल रहा है कि चार साल से महिला उसके साथ पत्नी के रूप में रहती थी। उसके मां व पिता घर आते-जाते थे। अचानक रिश्ता तोड़ दिया।

उससे महिला के घर वाले पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर तरह-तरह की धमकी देते थे। उसने अपनी मौत का जिम्मेदार महिला के परिजन और प्रधान को बताया है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed