{"_id":"4e465f78ba0bb7c9092e5d63c4569940","slug":"pradhan-was-injured-by-hitting-the-ax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान को कुल्हाड़ी मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान को कुल्हाड़ी मारकर घायल किया
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललौली थाना क्षेत्र के हरिरामपुर गांव में सोमवार रात
विज्ञापन
प्रधान महेश कुमार पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया। आरोपियों ने ताबड़तोड़
फायरिंग क र गांव में दहशत फैला दी। पुलिस कंट्रोल रूम की सूचना पर मौके पर
पहुंची। पुलिस ने घायल प्रधान और उसके पिता को जिला अस्पताल में भर्ती
कराया। जहां पर प्रधान की हालत नाजुक देखकर डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर
दिया।
पिता भगवंत सिंह ने बताया कि उसका पुत्र महेश घर के बाहर खड़ा था। तभी गांव के मनोज उर्फ पूरन, उसका बेटा मंगल और रामस्वरूप आए और बेटे को गाली देकर झगड़ा करने लगे।
विरोध करने पर कुल्हाड़ी और साबड़ से बेटे पर हमला कर दिया। वह लोग बेटे की चीख सुनकर घर के बाहर दौड़े तो बेटा लहूलुहान हालत में मौके पर बेहोश पड़ा था।
उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उसे भी पीटना शुरू कर दिया और तमंचे लहराकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। घर की महिलाओं ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर फरार हो गए।
आरोपी मनोज के नाम पर सरकारी तालाब का पट्टा है। उसके बेटे ने तालाब का सुंदरीकरण कराने के लिए मीटिंग में प्रस्ताव रखा था। इसी बात की खुन्नस में बेटे को जान से मारने की कोशिश की है।
डाक्टरों ने हालत नाजुक देखखर घायल प्रधान को इलाहाबाद रेफर किया गया है। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को पकड़ा गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।