{"_id":"58af3a064f1c1b6f1cb2469d","slug":"polling-stations-are-missing-from-the-voters-names","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों से गायब रहे मतदाताओं के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों से गायब रहे मतदाताओं के नाम
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बिंदकी के रारी में सूची से नाम गायब होने पर हंगामा काटते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की मंशा पर पानी फिर गया। मतदान के दिन बिंदकी और जहानाबाद के दर्जनों बूथों से मतदाताओं को लौटना पड़ा। इनके नाम सूची में नहीं थे। बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के रारी गांव के मतदाताओं ने केंद्र के सामने हंगामा काटते हुए बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बिंदकी व जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। बिदंकी के रारी, ठठराही, महाजनी गली, लाहौरी, मीरखपुर, दयानंद इंटर कालेज, होली चिल्ड्रेन, जीजीआईसी, जहानाबाद विधानसभा के खजुहा, खूंटा, कस्बे के आदर्श इंटर कालेज आदि मतदान कें द्रों में वोटरों के नाम विलोपित बताए गए।
हंगामा काट रहे बिंदकी के रारी गांव के प्रधान सईद, पूर्व प्रधान डियर, नफ ीस, पप्पू, करीम खान आदि ने बताया कि उनके गांव की बीएलओ सुशीला, सलमा ने आठ सौ जीवित मतदाताओं के नामों को सूची से कटवा दिया है। इन ग्रामीणों ने दोषी बीएलओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करने की मांग किया है।