{"_id":"63235756ce3de4024b213100","slug":"political-fatehpur-news-knp718273163","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुरः भाकियू ने जाम लगाकर बिजली और पानी मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुरः भाकियू ने जाम लगाकर बिजली और पानी मांगा
विज्ञापन
तहसील रोड में जाम लगाए भाकियू के किसान। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। सड़क, बिजली, पानी की समस्या को लेकर भाकियू ने विभिन्न स्थानों पर धरना दिया। बिंदकी में जाम भी लगाया। बहुआ ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह की अगुवाई में एसडीएम अवधेश निगम को ज्ञापन दिया। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि जिले में सामान्य से कम बारिश हुई। जिले को सूखा घोषित किया जाए, ताकि किसानों को सूखा का लाभ मिल सके।
रक्षपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार खागा तहसील उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने किसानों के साथ कनपुरवा उपकेंद्र में धरना दिया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे बिजली देने का रोस्टर है, लेकिन सात-आठ घंटे ही बिजली मिलती है। उसमें भी लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से किसान परेशान हैं। इस मौके पर श्रीचंद्र, रामशरण, रामभरोसे, लवलेश सिंह, शत्रुघन सिंह मौजूद रहे।
बिंदकी प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को तहसील गेट के सामने भाकियू (अरा) गुट ने रोड जाम कर दिया। जिले को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग उठाई। कहा कि सामान्य से कम और पिछैती बारिश होने से किसान फसलों की बुआई नहीं कर पाए हैं। चौडगरा से बिंदकी, बांदा सागर रोड गड्ढों में बदल गया है। गड्ढों में बारशि का पानी भरने से दलदल बन गया है। इस मौके पर सुखीराम, अंगद सिंह, जयनारायण सिंह, मनीष गुप्ता, राकेश पासवान, रामाधार, मनोज पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमौली प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक परिसर भाकियू ने पंचायत की। ब्लाक अध्यक्ष हीरालाल प्रजापति ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि मदीहाखेड़ा के खंभों में बिजली के तार नहीं लगे हैं। विद्युतीकरण के नाम पर खानापूरी कर दी गई है। अन्ना मवेशियों की समस्या किसानों के लिए नासूर बनी है। किसान फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं।